फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   body of a constable was found lying near the railway track; he had left home to go to the police line.

Prayagraj : सिपाही का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला, पुलिस लाइन जाने के लिए निकले थे घर से

Sat, 25 Apr 2026 05:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Apr 2026 05:08 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के कुसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वर्दी में सिपाही का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

विज्ञापन
body of a constable was found lying near the railway track; he had left home to go to the police line.
अमरनाथ यादव। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के कुसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वर्दी में सिपाही का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस हत्या और ट्रेन से कटने दोनों बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। सिपाही की बाइक रेलवे पटरी के किनारे पुराने  जीटी रोड पर खड़ी मिली, जिसमें चाबी भी लगी थी।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के रहने वाले सिपाही अमरनाथ यादव (42) की ड्यूटी इस समय पुलिस लाइन में थी। शुक्रवार की शाम को वह घर से पुलिस लाइन के लिए निकले थे, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह रेलवे फ्लाईओवर की तरफ से गुजर रहे ग्रामीणों को फ्लाईओवर के पास स्थित एक मंदिर के पास सिपाही का शव पड़ा मिला। सिर का आधा हिस्सा पूरी तरह से गायब था। सिपाही का परिवार हंडिया थाने में स्थित सरकारी आवास में ही रहता है। अमरनाथ करीब 15 वर्ष पहले हंडिया में तैनात थे। तब उनको यहां सरकारी आवास एलॉट किया गया था। इसके बाद वह उतरांव समेत कई थानों में तैनात हुए लेकिन आवास नहीं बदला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed