फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body identified; murder FIR registered against friend

Prayagraj News: शव की हुई शिनाख्त, दोस्त पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 03 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 03 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Body identified; murder FIR registered against friend
मऊआइमा-मृतक सौरभ कुमार की फ़ाइल फ़ोटो वथाने पहुंचे परिजन
तिलक का पूरा गांव में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में शनिवार को मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान ग्राम कांदी, थाना थरवई निवासी सौरभ कुमार भारतीय (22) के रूप में हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलक का पूरा गांव में रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। शव पर चोट के निशान थे। रविवार सुबह मृतक के परिजन मऊआइमा थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त सौरभ कुमार पुत्र रामसजीवन भारतीय के रूप में की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 31 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे सौरभ को उसके मित्र आरोपी संजय उर्फ उदय उर्फ कन्हैयालाल पुत्र बृजभान निवासी ग्राम मैथ भैंसही, थाना थरवई ने फोन कर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 9 बजे जब घरवालों ने सौरभ को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। शनिवार को खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी हत्या मऊआइमा क्षेत्र में हुई है।
मृतक के पिता रामसजीवन भारतीय ने रविवार को तहरीर देकर संजय उर्फ उदय उर्फ कन्हैयालाल पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई। तहरीर में कहा गया है कि सौरभ ई-रिक्शा चालक था और उसके पास एंड्रॉइड मोबाइल था, जो घटना के बाद से गायब है। मृतक के पिता राम सजीवन और मां मालती देवी ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सौरभ दो बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। घर में बड़ी बेटी अंजली, गुड़िया और छोटा भाई शुभम है।

परिजनों का कहना है कि सौरभ की हत्या में एक से अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सौरभ की शादी नहीं हुई थी। मऊआइमा थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। मोबाइल का सीडीआर और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed