{"_id":"658d29cfd36446e7b20a5ea7","slug":"boat-stuck-in-katan-area-30-devotees-narrowly-escaped-water-police-rescued-at-sangam-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नाव कटान क्षेत्र में फंसी, बाल-बाल बचे 30 श्रद्धालु, संगम पर जल पुलिस ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नाव कटान क्षेत्र में फंसी, बाल-बाल बचे 30 श्रद्धालु, संगम पर जल पुलिस ने किया रेस्क्यू
Thu, 28 Dec 2023 01:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:24 PM IST
सार
घटना सुबह सात बजे के करीब हुई। महाराष्ट्र से 30 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए संगम क्षेत्र में पहुंचे। किला घाट से वह सभी एक नाव पर सवार होकर संगम जाने लगे। बीच में घने कोहरे की वजह से नाविक भ्रमित हो गया और रास्ता भटक कर कटान क्षेत्र में पहुंच गया।
विज्ञापन
drown
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीएम के आगमन से पहले बुधवार को संगम में एक बड़ा हादसा टल गया। महाराष्ट्र से आए 30 श्रद्धालुओं से भरी नाव कटान क्षेत्र में जाकर फंस गई। तेज बहाव की चपेट में आकर नाव भी बहने लगी। सूचना पर जल पुलिस की टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर घाट पर पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना सुबह सात बजे के करीब हुई। महाराष्ट्र से 30 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए संगम क्षेत्र में पहुंचे। किला घाट से वह सभी एक नाव पर सवार होकर संगम जाने लगे। बीच में घने कोहरे की वजह से नाविक भ्रमित हो गया और रास्ता भटक कर कटान क्षेत्र में पहुंच गया। बहाव काफी तेज होने से बहुत प्रयास के बाद भी वह नाव को कटान क्षेत्र से बाहर नहीं निकाल सका।
विज्ञापन
बहाव के चलते नाव भी पानी में फंसकर बहने लगी। नाविक ने इसकी सूचना मोबाइल से कंट्रोल रूम को दी तो जल पुलिस एक्टिव हुई। इसके बाद जल पुलिस की टीम कुल छह इलेकिट्रक बोट लेकर पहुंचे और श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि कोहरे की वजह से श्रद्धालुओं से भरी नाव कटान क्षेत्र में पहुंचकर फंस गई थी। सूचना पर जल पुलिस की टीम पहुंची और श्रद्धालुओं को नाव से निकालकर सुरक्षित घाट तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन