{"_id":"5f70e03337668d5db546af25","slug":"board-will-be-installed-outside-corona-positive-house-principal-secretary-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव के घर के बाहर लगाया जाएगा बोर्ड, प्रमुख सचिव ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव के घर के बाहर लगाया जाएगा बोर्ड, प्रमुख सचिव ने दिया आदेश
Mon, 28 Sep 2020 10:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण सुधीर गर्ग ने रविवार को जिले में कोरोना को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि अगर हॉट स्पॉट जोन बनाने में परेशानी हो रही है तो कम से कम मरीज के घर बाहर बोर्ड लगा दिया जाए। ताकि आसपास के लोग सतर्क रहें। कोविड-19 की समीक्षा बैठक में जिले के नोडल अधिकारी के रूप में सुधीर गर्ग ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाया जाए और प्रतिदिन छह हजार लोगों की जांच की जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
प्रमुख सचिव ने कहा कि कंटेंनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों की जांच कराई जाए। इसके अलावा होम आईसोलेट किए गए मरीजों से दिन में कम से कम दो बार फोन कर उनका हालचाल जरूर लिया जाए। इसे अपलोड भी किया जाए। मरीजों के परिजनों के पास चिकित्सक का नंबर जरूर होना चाहिए। नोडल अधिकारी ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए हिदायत दी। उन्होंने अफसरों से कहा कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में उन्होंने साफ-सफाई के साथ-साथ सैनेटाइजेशन के कार्य को भी नियमित रूप से कराये जाने के लिए कहा है। एल-2 और एल-3 के अस्पतालों में बेड़ की संख्या बढ़ाए जाने तथा लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने रेलवे हॉस्पिटल के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में बैठक में उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच कराये जाने एवं एक्सरे किए जाने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शत-प्रतिशत मरीजों का एक्सरे कराए जाने के लिए कहा। बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन, सीडीओ आशीष कुमार, प्रिसिंपल मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेयी आदि अधिकारी मौजूद रहे।