फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   board exam copy

27 अप्रैल से शुरू होगा मूल्यांकन

Thu, 06 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
board exam copy
इलाहाबाद
यूपी बोर्ड में मूल्यांकन की तिथि घोषत कर दी गई है। 27 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू होगा, जो कि 15 दिन पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 250 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इलाहाबाद आठ केंद्रों पर कॉपियां जांची जाएंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं तो इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 अप्रैल को खत्म होंगी। इसी के साथ जिन स्कूलों में नकल के मामले में परीक्षाएं निरस्त हुई हैं, उनकी पुन: परीक्षाएं भी होंगी। इस बीच यूपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस काम में लगाए जाने वाले शिक्षकों को मानदेय आदि को लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद में जीआईसी, भारत स्काउट एंड गाइड, केपी इंटर कॉलेज समेत आठ विद्यालयों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस काम में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। इनमें ज्यादातर शिक्षक वित्त विहीन विद्यालयों के होते हैं। बोर्ड प्रशासन मूल्यांकन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए सूची तैयार कर रहा है। इन शिक्षकों को समय से मानदेय का भुगतान भी बोर्ड प्रशासन के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड सचिव शैल यादव ने इसके लिए शिक्षा निदेशालय को लिख दिया है, ताकि समय से रकम जारी हो सके, जिससे मानदेय मिलने पर शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन का काम समय से पूरा कर सकें। इस बार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा एक माह देर से शुरू हुई है सो माना जा रहा है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 15 जून तक घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed