फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blood smuggling gang busted 12 arrested 128 units of blood recovered

Prayagraj : खून की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार, 128 यूनिट ब्लड बरामद

Wed, 12 Oct 2022 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 08:01 PM IST
सार

पुलिस ने सबसे पहले सरगना शान मोहम्मद उर्फ शानू को उसके अल्लापुर स्थित किराये के आवास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर एक-एक कर 11 अन्य साथियों को पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह खून की तस्करी करते हैं। 

विज्ञापन
Blood smuggling gang busted 12 arrested 128 units of blood recovered
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़े खून की तस्करी करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अवैध तरीके से खून निकालकर तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोग बुधवार को गिरफ्तार कर लिए गए। जार्जटाउन पुलिस ने उनके कब्जे से 128 यूनिट खून, बेली अस्पताल के ब्लड बैंक की आठ जाली रसीद समेत अन्य सामान बरामद किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन



पुलिस ने सबसे पहले सरगना शान मोहम्मद उर्फ शानू को उसके अल्लापुर स्थित किराये के आवास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर एक-एक कर 11 अन्य साथियों को पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह खून की तस्करी करते हैं। 
विज्ञापन



 सरगना ने पूछताछ में बताया कि वह गरीब, नशेड़ी व अन्य जरूरतमंदों को एक हजार-1500 रुपये का लालच देेकर खून निकलवाते हैं। इसके बाद बेली अस्पताल के ब्लड बैंक की फर्जी स्लिप चस्पा कर इसे तीमारदारों-मरीजों को सात से 10 हजार रुपये में बेच देते थे। उनके कब्जे से जेस्ट कार बरामद हुई है। इसी कार में खून निकलवाया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीडगंज में छपवाते थे स्लिप
सरगना ने बताया कि बेली अस्पताल, ब्लड बैंक की फर्जी स्लिप लगी होने के चलते ब्लड बैग पर तीमारदार व डॉक्टर शक नहीं करते थे। यह स्लिप वह गिरोह के सदस्य अनिल कुमार मिश्रा के बाई का बाग स्थित प्रिंटिंग प्रेस में छपवाते थे। 11 में से कुछ सदस्य डोनर का इंतजाम करते थे और बाकी उन तीमारदारों को ढूंढ़ते थे, जिन्हें खून की जरूरत होती थी। 


आगरा से मंगवाए जाते थे ब्लड बैग 
पुलिस अफसरों ने बताया कि खून की तस्करी के खेल के लिए ब्लड बैग आगरा से मंगवाए जाते थे। दरअसल गिरोह का एक सदस्य दिनकर पहले झूंसी में मेडिकल उपकरणों की दुकान चलाता था। उसकी दुकान में ही शानू काम करता था। बाद में शानू खून की तस्करी करने लगा तो दिनकर भी इसमें शामिल हो गया। वह सरगना को 1500 में मिलने वाले ब्लड बैग को आगरा से मंगवाकर आठ हजार में उपलब्ध कराता था। पुलिस ने यह भी बताया कि नियमत: ब्लड बैंक को ही ब्लड बैग दिए जाने चाहिए। लेकिन दिनकर अपने पुराने संपर्क के जरिए इसकी व्यवस्था कर लेता था। 

Blood smuggling gang busted 12 arrested 128 units of blood recovered
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़े खून की तस्करी करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

यह हुए गिरफ्तार
1- शान मोहम्मद उर्फ शानू निवासी झूंसी, हालपता अल्लापुर
2- मो. इमरान निवासी झूंसी
3- हनीफ उर्फ फिरोज निवासी झूंसी
4- संदीप उर्फ दीप निवासी महेवा, नैनी
5- दिनकर त्रिपाठी निवासी लखेसर शाहपुर, सिकरारा जौनपुर
6- प्रभाकर पटेल निवासी मुश्तफाबाद, सरायइनायत
7- रजनीश कुमार निवासी सीर गद्दोपुर, महाराजगंज, जौनपुर
8- आशीष यादव निवासी तवकलपुर, सोरांव
9- विमलेश यादव निवासी रामदास, पट्टी, बिहार, कुंडा प्रतापगढ़ 
10- सचिन यादव निवासी देवरिया , कप्तानगंज आजमगढ़
11- विशाल पाठक नविासी उपरोक्त 
12 अनिल मिश्रा निवासी बाई का बाग, कीडगंज


बरामदगी
128 यूनिट खून, बेली अस्पताल ब्लड बैंक की कूटरचित आठ रसीदबुक, 350 ब्लड बैग की स्लिप, 20 ब्लड बैग, 85 ब्लड सैंपल वॉयल, विभिन्न अस्पतालों के 138 पर्चे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed