फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : प्रयागराज में भाजपा, सपा को दस-दस सीटें, कौशाम्बी में दो-दो सीटों पर सफलता (देखें पूरी लिस्ट)

Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
सार

  • प्रतापगढ़ में सपा का सूपड़ा साफ, कार्यकर्ताओं ने किया उपद्रव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
  • प्रयागराज, कौशाम्बी में बराबरी पर रहीं भाजपा-सपा, प्रतापगढ़ में बवाल

विज्ञापन
Block Pramukh Elections: In Prayagraj, Samajwadi Party dominated 11 seats, BJP won 8 seats
prayagraj news : मांडा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की बहू प्रगति सिंह ने जीत दर्ज की। - फोटो : prayagraj

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रयागराज व कौशाम्बी में भाजपा व सपा बराबरी पर रहीं, जबकि प्रतापगढ़ में सपा का सूपड़ा साफ हो गया। प्रतापगढ़ में सपाइयों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर पुलिस पर पथराव किया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रयागराज में नैनी के चाका में बीडीसी सदस्य को अगवा करने की कोशिश की गई।



शनिवार को देर शाम घोषित नतीजों में प्रयागराज के 23 ब्लाकों में भाजपा व सपा ने दस-दस सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि अपना दल को एक व दो सीटें निर्दलीय के खाते में गईं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की बहू प्रगति सिंह मांडा से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। बसपा के पूर्व विधायक राजबली जैसल की पत्नी राजकुमारी जैसल मेजा से चुनाव हार गईं हैं।

Block Pramukh Elections: In Prayagraj, Samajwadi Party dominated 11 seats, BJP won 8 seats
prayagraj news : भगवतपुर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर जुलूस निकालते भाजपाई। - फोटो : prayagraj

प्रतापगढ़ में सपा का सूपड़ा साफ हो गया,  यहां सपा एक भी सीट नहीं जीत सकी। सात सीटों पर राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली है। भाजपा अपने पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित कराने में सफल रही। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह नंदन मंगरौरा और भतीजे राकेश सिंह पट्टी से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बने हैं। रानीगंज से भाजपा विधायक धीरज ओझा के भतीजे शिवगढ़ ब्लॉक से प्रमुख बने हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी भी अपने क्षेत्र में तीन प्रत्याशियों केे जिताने में कामयाब रहे हैं। कुंडा के साथ सदर में भी राजाभैया का जादू चला।

Block Pramukh Elections: In Prayagraj, Samajwadi Party dominated 11 seats, BJP won 8 seats
prayagraj news : मऊआइम प्रमुख पद पर सपा की जीत पर मार्ल्यापण कर स्वागत करते समर्थकगण, - फोटो : prayagraj

कुंडा में चार सीटों पर जनसत्ता दल के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। सदर विधानसभा की तीन सीटों पर भी राजाभैया के करीबियों ने जीत हासिल की है। कबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के आसपुर देवसरा ब्लॉक में चुनाव के दौरान बवाल हो गया। सपाइयों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस पर पथराव किया गया। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। तब जाकर हालात सामान्य हुए। यहां से भाजपा प्रत्याशी कमलाकांत यादव चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Block Pramukh Elections: In Prayagraj, Samajwadi Party dominated 11 seats, BJP won 8 seats
kaushambi news : कौशाम्बी में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को बधाई देते लोग। - फोटो : prayagraj

कौशाम्बी में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में जिले की आठ सीटों में से चार पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया। भाजपा और सपा ने दो-दो सीटों पर जीत हासिल की। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृहनगर सिराथू ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सीतू मौर्या चुनाव जीत गईं। मंझनपुर ब्लॉक से भी सदर विधायक लालबहादुर की रिश्तेदार सरला राय निर्वाचित हुईं हैं। जबकि मूरतगंज से सपा प्रत्याशी रामप्रसाद और कड़ा से अनुज सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चायल से निर्दलीय दिलीप प्रजापति पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत गए थे। इसके अलावा सरसवां से निर्दलीय अमर सिंह और कौशाम्बी सीट पर संध्या द्विवेदी ने जीत हासिल की। नेवादा ब्लॉक में बराबर मत मिलने की वजह से मुकाबला टाई हो गया। यहां जो भी चुनाव जीतेगा वह भी निर्दलीय होगा। अगली स्लाइड में ब्लाकवार नवनिर्वाचित प्रमुखों की सूची...

विज्ञापन
Block Pramukh Elections: In Prayagraj, Samajwadi Party dominated 11 seats, BJP won 8 seats
prayagraj news : धनूपुर में ज्योति यादव के प्रमुख बनने पर खुशी जताते समर्थक - फोटो : prayagraj
  1. ब्लाक            विजेता            
  • प्रतापपुर        शैलेष यादव (भाजपा)  
  • कौंधियारा        इंद्रनाथ मिश्रा (सपा)      
  • मेजा            गायत्री देवी    (भाजपा)   
  • उरुवा            आरती गौतम (सपा)    
  • बहरिया        योगेश पांडेय (निर्दल)  
  • कोरांव            मुकेश कुमार (सपा)      
  • जसरा            अजीत सिंह (सपा)  
  • बहादुरपुर        अरुणेंद्र यादव    (भाजपा)   
  • सैदाबाद        राजेंद्र सिंह (अपना दल)    
  • करछना        सरोज (सपा)           
  • मऊआइमा        अफसरुन निशा (सपा)   
  • धनूपुर            ज्योति यादव (सपा)        
  • कौड़िहार        मो.मुजफ्फर (सपा)    
  • सोरांव            प्रदीप कुमार (भाजपा)    
  • हंडिया            महेंद्र ङ्क्षसह (निर्दलय)   
  • मांडा            प्रगति सिंह (भाजपा)        
  • फूलपुर            विपेंद्र सिंह (भाजपा)      
  • शंकरगढ़        निर्मला    (भाजपा)      
  • चाका            अनिल सिंह (सपा)       
  • होलागढ़        राम फकीर (भाजपा)    
  • सहसों             गीता सिंह (भाजपा)        
  • श्रृंग्वेरपुर धाम        कल्पना पांडेय    (सपा)   
  • भगवतपुर        मालती देवी (भाजपा)    
प्रतापगढ़ के निर्वाचित प्रमुखों की सूची अगली स्लाइड में...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed