{"_id":"66068ff28ee7bdb6ca0ce875","slug":"blackmailing-by-making-obscene-video-girl-tried-to-commit-suicide-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, युवती ने जान देने की कोशिश की, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, युवती ने जान देने की कोशिश की, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 29 Mar 2024 03:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:24 PM IST
सार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। वह उससे प्यार करती थी। 2021 नवंबर में उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। तब से सब कुछ सही चल रहा था। उसने शादी का वादा किया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी में 22 वर्षीय युवती को प्यार में दगा मिला। आरोप है कि प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। जबरन संबंध बनाए और नंबर ब्लॉक करने पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वीडियो वायरल भी कर दिया। इससे आहत युवती ने जान देने की कोशिश भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर कर आराेपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। वह उससे प्यार करती थी। 2021 नवंबर में उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। तब से सब कुछ सही चल रहा था। उसने शादी का वादा किया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि कई बार उसने अपने दोस्तों व अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर गुस्सा हो जाता था। फिर एक दिन उसने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद अश्लील वीडियो कॉल करने का दबाव बनाने लगा। बात न मानने पर वीडियो-तस्वीर वायरल करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
मजबूरन वह उसकी बात मानती रही। कुछ दिनों बाद युवती ने उसका नंबर ब्लाॅक कर दिया। आरोप है कि इस पर आरोपी ने उसके नाम से कई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पर आस-पड़ोस व रिश्तेदारों के तानों से वह इस कदर मानसिक रूप से परेशान हो गई कि खुदकुशी की भी कोशिश की। प्रभारी नैनी यशपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। आरोपी के बारे में पता चला है कि वह पढ़ाई करता है। फिलहाल,उसका नंबर बंद है।