{"_id":"65015510771b2303d0083ee6","slug":"blackmailing-a-girl-by-stealing-personal-photos-from-her-mobile-threatening-to-make-them-viral-if-she-did-no-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : मोबाइल से निजी तस्वीरें चुराकर युवती से ब्लैकमेलिंग, 50 हजार नहीं देने पर वायरल करने को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : मोबाइल से निजी तस्वीरें चुराकर युवती से ब्लैकमेलिंग, 50 हजार नहीं देने पर वायरल करने को धमकाया
Wed, 13 Sep 2023 11:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:52 AM IST
सार
युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की निजी तस्वीरें शिवम विश्वकर्मा उर्फ गोलू ने मेमोरी कार्ड व लैपटॉप में रखी हैं। वह 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा है और न देने पर इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कीडगंज में एक युवक ने दोस्त की बड़ी बहन के मोबाइल से निजी तस्वीरें चुरा लीं। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 50 हजार न देने पर तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। युवती की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की निजी तस्वीरें शिवम विश्वकर्मा उर्फ गोलू ने मेमोरी कार्ड व लैपटॉप में रखी हैं। वह 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा है और न देने पर इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि वह मुट्ठीगंज में दुकान चलाता है। वह युवती के छोटे भाई का दोस्त है। दोस्त के साथ आने जाने के दौरान घरवाले उसे भी पहचानने लगे थे।
विज्ञापन
एक बार खराब होने पर युवती ने उसे अपना मोबाइल फोन दिया था। इसी दौरान आरोपी के हाथ मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड लग गया, जिसमें युवती की निजी तस्वीरें थीं। इसके बाद उसने मेमोरी कार्ड रख लिया और फिर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष अनिल भगत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन