फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   black flag shown in cm's fleet, police beat up

सीएम की फ्लीट में घुसकर दिखाया काला झंडा, धुनाई के बाद भेजा जेल

Sun, 02 Dec 2018 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sun, 02 Dec 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
black flag shown in cm's fleet, police beat up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए सयुस (समाजवादी युवजन सभा) के दो कार्यकर्ता उनकी फ्लीट के बीच में घुस गए और काले झंडे दिखाने लगे। दोनों कार्यकर्ता सीएम के हनुमानजी को लेकर दिए गए बयान से नाराज थे। दोनों सीएम के वाहन के काफी करीब पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सीएम आदित्यनाथ रविवार को शंकर विमान मंडपम में आयोजित कुंभाभिषेकम कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। करीब ग्यारह बजे जैसे ही उनका काफिला प्रशासनिक कार्यालय तिराहे से आगे बढ़ा, अचानक अभिषेक पांडेय एवं सौरभ कुमार यादव नाम के युवक भीड़ से निकलकर फ्लीट के बीच में आ गए और काला झंडा लहराने लगे। 
विज्ञापन


इससे सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। फ्लीट के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मी भी अपने वाहन से उतर गए और दोनों युवकों को पकड़ने को लपके। पुलिस ने थोड़ी दूर दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पकड़कर उन दोनों की जमकर धुनाई भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उनको दारागंज थाने ले जाया गया। पूछताछ के बाद उनको नैनी जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 332, 504, 353 एवं आपराधिक कानून अधिनियम की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों खुद को समाजवादी युवजन सभा का कार्यकर्ता बता रहे थे। दोनों कार्यकर्ता सीएम के हनुमानजी को लेकर दिए बयान से नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed