फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP's dominance in the elections of cooperative sugarcane societies

Prayagraj News: सहकारी गन्ना समितियों के चुनाव में भाजपा का दबदबा

Fri, 18 Oct 2024 05:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
BJP's dominance in the elections of cooperative sugarcane societies
सात समितियों में भाजपा समर्थक और पदाधिकारी बने सभापति व उपसभापति, सेमीखेड़ा में आज होगा चुनाव
विज्ञापन

बरेली। जिले की सात सहकारी गन्ना समितियों के सभापति व उपसभापति चुनाव में बृहस्पतिवार को भाजपा का परचम लहराया। सभी समितियों में भाजपा समर्थक और पदाधिकारी ही निर्वाचित हुए। समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। बेईमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से सपा समर्थकों के पर्चे खारिज कर दिए गए।
बरेली में कुल आठ समितियां हैं। भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली, भुड़िया अमरिया, मीरगंज, बहेड़ी की चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। सेमीखेड़ा समिति के लिए उप सभापति पद का चुनाव शुक्रवार को होगा। सभापति यहां डीएम होते हैं। ऐसे में संचालक मंडल के सदस्य उपसभापति का ही चुनाव करते हैं।
विज्ञापन

जिन सात समितियों का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ वहां सभापति और उपसभापति पद पर भाजपा समर्थक ही जीते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने परिणाम जारी होने के बाद कहा कि गन्ना किसानों ने सपा को महत्व नहीं दिया। चुनाव में किसानों की बदौलत भाजपा का वर्चस्व साबित हुआ है। अब बकाया गन्ना मूल्य दिलाने पर भाजपा काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता के इशारे पर प्रशासन ने कराई बेईमानी, जनता करेगी हिसाब : सपा
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का कहना है कि किसानों का हमें समर्थन था बावजूद सपा समर्थकों को डेलीगेट ही नहीं बनने दिया। मनमानी से पर्चे खारिज किए गए। ज्यादातर पदों पर एक ही प्रत्याशी होना यह दिखाता है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ। जो लोग डेलीगेट बन भी गए उन्हें संचालक का चुनाव ही नहीं लड़ने दिया गया। मीरगंज सहित कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुआ। सत्ता के इशारे पर प्रशासन ने सपाइयों को चुनाव में भागीदारी से रोका है। 2027 के चुनाव में जनता इस बेईमानी और मनमानी का हिसाब करेगी।

कहां से कौन निर्वाचित

गन्ना समिति सभापति उपसभापति
भुड़िया अमरिया महेंद्र पाल जितेंद्र कुमार
मीरगंज तेजपाल सिंह हरीराम
बहेड़ी राजेंद्र कुमार नरेंद्र सिंह
भोजीपुरा महिपाल सिंह राजेंद्र सिंह
नवाबगंज निर्भय कुमार सर्वेश कुमार
फरीदपुर बृजकिशोर सुशीला
बरेली अर्जुन सिंह विनोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed