फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bjp will continue to distribute food in lockdown2

लॉकडाउन2 में भाजपा कार्यकर्ता बांटते रहेंगे भोजन

Thu, 16 Apr 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
bjp will continue to distribute food in lockdown2
भाजपा द्वारा भूखों को अन्न एवं प्यासों को पानी उपलब्ध कराने का कार्यक्रम बुधवार को भी आयोजित किया गया। लॉकडाउन पार्ट-टू के दौरान पार्टी सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी एवं कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने तमाम स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को राशन एवं पानी उपलब्ध करवाया। इस दौरान डिप्टी सीएम केेशव प्रसाद मौर्य की सामुदायिक रसोई में बन रहा भोजन भी शहर के तमाम स्थानों पर लोगों को दिया गया। सभी कहा कहना है कि लॉकडाउन टू में भी किसी को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद केशरी देवी पटेल ने बहरिया, देवरी मलाका सहित कई स्थानों पर राशन का वितरण किया। जबकि, शहर में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और पूर्व विधायक दीपक पटेल, क्षेत्रीय मंत्री निर्मला पासवान ने अशोक नगर, पत्रकार कालोनी, मऊ सरैया में लोगों को राशन, पानी, मास्क उपलब्ध करवाया। इन सभी स्थानों पर सांसद, विधायक ने पीएम मोदी के बताए गए सात सूत्रीय सुझावों का पालन कर इस महामारी को हराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गुरु प्रसाद मौर्य, पवन श्रीवास्तव, नीरज जायसवाल, महेश सिंह, चंद्रिका पटेल, भूपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने शहर उत्तरी विधायक के साथ बड़ी बगिया कुशवाहा नगर में जरूरतमंद लोगों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान आशुतोष पांडेय, शानु भट्ट, सारिका, मनोज पांडेय, राकेश कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। उधर शहर पश्चिम के में भाजपा नेता पंकज सिंह, प्रेम नारायण केसरवानी, आनंद सिंह, प्रदीप केसरवानी ने 675 लोगों को भोजन के पैकेट का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed