फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP State Working Committee member Suman Goswami passes away

प्रयागराज : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य सुमन गोस्वामी का निधन, डेंगू से थीं पीड़ित

Sun, 24 Oct 2021 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP State Working Committee member Suman Goswami passes away
Prayagraj News : सुनीता गोस्वामी। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य सुमन गोस्वामी का रविवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह डेंगू से पीड़ित थीं। उनके निधन पर  पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी समेत तमाम पदाधिकारियों ने शोक जताया है। 
विज्ञापन


भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सुमन गोस्वामी भाजपा में वर्ष 2002 में शामिल हुईं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के मंडल पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का भी पद संभाला। वह वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में काम कर रही थीं। डेंगू से पीड़ित होने की वजह से उनका पिछले कुछ दिनों से रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उधर, उनके निधन की सूचना मिलते ही रेलवे कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। वह अपने पीछे पति, एक बेटी एवं दो बेटों को छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, कविता यादव त्रिपाठी, डॉ. एलएस ओझा, अवधेश चंद्र गुप्ता, वरुण केसरवानी, गिरजेश मिश्र आदि ने दुख जताया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह दारागंज घाट पर होगा। वहीं, दूसरी ओर व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता, राम प्रसाद यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता आदि ने भी सुमन गोस्वामी के निधन पर शोक जताया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed