फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP's most demanded Yogi, Keshav and Smriti

भाजपा में योगी, केशव और स्मृति की सर्वाधिक डिमांड

Fri, 10 Nov 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Nov 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP's most demanded Yogi, Keshav and Smriti
सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
निकाय चुनाव के नामाकंन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भाजपा की मेयर प्रत्याशी समेत सभी पार्षद प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के सभी प्रत्याशियों को अब अपने स्टार प्रचारकों का इंतजार है। सर्वाधिक डिमांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी 20 नवंबर के बाद एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए इलाहाबाद आ सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा यूं तो निकाय चुनाव के लिए इस बार स्टार प्रचारकों की सूची में योगी सरकार के कई मंत्रियों को शामिल किया गया है, लेकिन इलाहाबाद के सभी 80 वार्डों में सर्वाधिक मांग सीएम योगी आदित्यनाथ की ही की जा रही है। स्थानीय होने की वजह से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की भी काफी डिमांड हैं। हालांकि बिजी शेड्यूल होने की वजह से केशव प्रसाद मौर्य सभी 80 वार्डों में जाकर चुनावी सभा नहीं कर सकते। फिर भी इस बात की संभावना है कि वह शहर की तीनों विधानसभा में  मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा कर लें। इसके लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने समय भी मांगा है।
विज्ञापन


उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी कहा गया है कि वह समय निकाल कर इलाहाबाद आए। विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्मृति ईरानी ने शहर में चुनावी सभाएं की थी। तब उन सभाओं में खासी भीड़ भी उमड़ी। स्मृति ईरानी के अलावा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, डा. रीता बहुगुणा जोशी, स्वतंत्र देव सिंह की भी डिमांड स्थानीय नेताओं ने की है। भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी की  चुनावी सभा इलाहाबाद में करवाए जाने की तैयारी चल रही है। भाजपा नेता एवं आजाद स्क्वायर वार्ड के पूर्व अध्यक्ष रितेश मिश्र उर्फ आशु पंडित ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ  नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी की हर एक वार्ड से चुनावी सभा करवाने की ज्यादा डिमांड पार्टी नेता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed