फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP MP Rita Bahuguna Joshi infected with corona, issolate in Delhi

प्रयागराज :  बेटे के टिकट के लिए दिल्ली पहुंचीं रीता हुईं कोरोना पॉजीटिव

Fri, 14 Jan 2022 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 07:42 PM IST
सार

सांसद रीता बहुगुणा जोशी पिछले साल दूसरी लहर में भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। उस दौरान उनके पति भी संक्रमित हो गए थे। दोनों दिल्ली के मेदांता में एडमिट हुए थे और ठीक होने के बाद प्रयागराज आए थे। तीसरी लहर में भी वह संक्रमित हो गई हैं।

विज्ञापन
BJP MP Rita Bahuguna Joshi infected with corona, issolate in Delhi
रीता बहुगुणा जोशी

विस्तार

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी एक वर्ष के भीतर दोबारा कोरोना से संक्रमित हो गईं हैं। बीते दो दिन से उन्हें तेज बुखार था। जांच कराने के बाद शुक्रवार को मालूम पड़ा कि वह कोरोना पॉजीटिव हो गई हैं। रीता ने खुद के पॉजीटिव होने की खबर ट्वीट कर दी। फिलहाल पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर होम आइसोलेशन पर हैं।

विज्ञापन

दरअसल सांसद रीता बहुगुणा अपने पुत्र मयंक जोशी को लखनऊ कैंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़वाना चाह रही हैं। इस वजह से वह पिछले कुछ दिन से लखनऊ में ही रहीं। इस सीट से डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के चुनाव लड़ने की खबर सामने आने के बाद सांसद रीता ने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों से मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए वह दिल्ली भी पहुंचीं।
विज्ञापन

लेकिन वहां उन्हें बुखार आ गया। इस वजह से उनकी अमित शाह से मुलाकात न हो सकी। बुखार कम न होता देख उन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाई तो वह पॉजिटिव आई। रीता के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सांसद को कोई अन्य समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक के अनुसार सांसद को वहां एक बैठक में शामिल होना था। इसी दौरान उनका गृहमंत्री से मिलने का कार्यक्रम था, फिलहाल वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही आइसोलेशन में हैं। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी डॉ. रीता संक्रमित र्हुइं थीं। तब उनका और उनके पति का गुरुग्राम मेंदाता में इलाज हुआ था। 

लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट के लिए भी जोर आजमाइश
इस बीच लखनऊ कैंट सीट पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के चुनाव लड़ने कीसंभावना को देखते हुए सांसद रीता लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट से भी अपने पुत्र मयंक के लिए प्रयास कर रहीं हैं। दरअसल इस सीट के भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का पिछले वर्ष ही निधन हो गया था। साथ ही उस सीट पर उपचुनाव भी नहीं हुआ। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक बताते हैं कि मयंक जोशी को लखनऊ पश्चिम सीट मिलती है या फिर लखनऊ कैंट, यह निर्णय पार्टी का नेतृत्व ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed