{"_id":"602827b0bc02b20b142e5896","slug":"bjp-mla-sanjay-gupta-threatened-for-illegal-recovery-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संजय गुप्ता को अवैध वसूली के लिए धमकाया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संजय गुप्ता को अवैध वसूली के लिए धमकाया, मुकदमा दर्ज
Sun, 14 Feb 2021 12:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने अवैध वसूली के लिए धमकी देने के आरोप में जारी निवासी विकास गुप्ता पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने विधायक आवास में आकर मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डर ऑन कर विवाद उत्पन्न करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विधायक की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि तीन दिन पहले आरोपी संपत्ति के विवाद के समाधान के लिए अपने पिता व रिश्तेदारों संग रात में उनके आवास पर आया। साजिश के तहत रिकॉर्डर ऑन कर विवाद करने की कोशिश की। मंशा को भांपते हुए उसे बाहर जाने को कहा गया तो वह अपने साथ आए व्यक्ति से यह कहते सुना गया कि रिकॉर्डिंग हो गई लेकिन विधायक को फंसाने लायक मामला नहीं मिला।
उनके ड्राइवर पवन दुबे ने यह सुनकर बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से आरोपी को पकड़वा लिया। जांच में उसके मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग मिली जिसमें पता चला कि आरोपी विवाद कराकर उसका वीडियो बनाने वाला था और फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर अवैध वसूली करना चाहता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।