फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP Minority Morcha burnt the effigy of Rahul Gandhi, accused of insulting Sikhism.

Prayagraj : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, सिख धर्म का अपमान करने का आरोप

Thu, 19 Sep 2024 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 04:14 PM IST
सार

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास एकत्र होकर कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऐसे देश व सिख धर्म विरोधी बयान पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। कांग्रेस के नेताओं की घृणित मानसिकता स्पष्ट हो चुकी है विदेशी धरती पर भारत का अपमान करके।

विज्ञापन
BJP Minority Morcha burnt the effigy of Rahul Gandhi, accused of insulting Sikhism.
राहुल गांधी का पुतला दहन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सिख धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने राहुल का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले अमेरिका में एक इंटरव्यू के दौरान सिख धर्म पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। 

विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास एकत्र होकर कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऐसे देश व सिख धर्म विरोधी बयान पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। कांग्रेस के नेताओं की घृणित मानसिकता स्पष्ट हो चुकी है विदेशी धरती पर भारत का अपमान करके।
विज्ञापन


भाजपा यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस के चाल चरित्र में है देश के बाहर देश का अपमान करना और ये ताजा प्रकरण इस बात का प्रमाण है। मोर्चा के हरिंदर पाल सिंह लाली, ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि सिख धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिपण्णी घोर निंदनीय है। इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, परमजीत सिंह बग्गा, मनोज कुशवाहा, राजेश गोंड,  जसविंदर सिंह, नवाब खान, बलजीत सिंह कोहली, लखविंदर सिंह, जसवीर सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, मनु चावला, राकेश भारती, संजय श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, प्रशांत शुक्ला, विवेक मिश्रा, मो शरीफ, शशि वार्ष्णेय, अंबुज त्रिपाठी, रोहित जायसवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed