{"_id":"6a0b77cab20f23ef0e032e5b","slug":"bjp-leaders-protest-had-no-effect-power-cuts-continued-at-night-allahabad-news-c-407-1-ggp1003-14997-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भाजपा नेता के धरने का नहीं हुआ असर, रात में बिजली कटौती जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भाजपा नेता के धरने का नहीं हुआ असर, रात में बिजली कटौती जारी
Tue, 19 May 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 19 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर विकास खंड के 33 केवी कोटवा उपकेंद्र में रात में भी अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हो रही है। भाजपा युवा मोर्चा गंगापार के जिला मंत्री धनंजय कुमार मिश्र ने ग्रामीणों के साथ 132 केवी झूंसी उपकेंद्र, हबूसामोड़ पर रविवार को बिजली कटौती के खिलाफ धरने पर बैठे थे।
रविवार रात कंट्रोल की ओर से दो बार में ढाई घंटे की रोस्टिंग की गई। कोटवा उपकेंद्र के पांच फीडर से करीब 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। भाजपा नेता एवं ग्रामीणों के धरने पर बैठने के बाद अवर अभियंता ट्रांसमिशन राजनाथ यादव ने उच्चाधिकारियों से बात कर रात में कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया था ,तब जाकर लोग माने और धरना समाप्त हुआ था।
जिला मंत्री धनंजय मिश्र ने कहा है कि अगर सोमवार को भी रात में रोस्टिंग होती है तो मंगलवार को वे फिर धरने पर बैठेंगे। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन राकेश कुमार ने कहा कि रात में रोस्टिंग रोकना हमारे हाथ में नहीं है। उच्चाधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया गया है।