फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader slaps dhaba operator for refusing to drink, incident captured in CCTV

प्रयागराज : शराब पीने से मना करने पर भाजपा नेता ने ढाबा संचालक को जड़ा थप्पड़, सीसीटीवी में घटना कैद

Sun, 05 Mar 2023 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 09:40 PM IST
सार

थाना क्षेत्र घूरपुर के सरंगापूर रीवा राजमार्ग स्थित एक ढाबा संचालक का भाजपा नेता ने इस बाद पर थप्पड़ जड़ दिया कि संचालक ने उन्हें शराब पीने से मना कर दिया था। थप्पड़ मारने की घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
BJP leader slaps dhaba operator for refusing to drink, incident captured in CCTV
Prayagraj News : ढाबा संचालक को थप्पड़ जड़ते भाजपा नेता का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र घूरपुर के सरंगापूर रीवा राजमार्ग स्थित एक ढाबा संचालक का भाजपा नेता ने इस बाद पर थप्पड़ जड़ दिया कि संचालक ने उन्हें शराब पीने से मना कर दिया था। थप्पड़ मारने की घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नेता जी का गनर भी उसमें खड़ा दिखाई दे रहा है। संचालन की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


घूरपुर थाना अंतर्गत सारंगापुर स्थित रीवा राजमार्ग पर पुराना बाबा का ढाबा है। ढाबा संचालक सारंगापुर गांव निवासी राज भूषण मिश्रा उर्फ घंटी पुत्र भागीरथ मिश्रा हैं। राज भूषण के अनुसार शुक्रवार रात खुद को प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य एवं लघु उद्योग मंत्री तथा शहर पश्चिमी विधायक डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह का पीआरओ बताने वाले बीजेपी नेता राजू राय अपने सरकारी गनर और दो-तीन ने लोगों के साथ ढाबे पर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबा संचालक ने थाने में की शिकायत

संचालक के अनुसार वह ढाबे के अंदर बैठ कर दारु पीना चाह रहे थे, जिसके लिए संचालन ने साफ मना करते हुए उनसे माफी मांगी। लेकिन लोगों के बीच नेता जी की इमेज खराब होने पर वह उखड़ गए और गाली गलौज करने लगे। लोगों के समझाने बुझाने पर वह शांत हुए। ढाबे पर खाना खाने के बाद जब कर्मचारियों ने उन्हें बिल दिया तो वे फिर भड़क गए यही नहीं गाली गलौज करते हुए काउंटर पर बैठकर बिल बना रहे ढाबा मालिक राजभूषण को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया ।

भाजपा नेता की यह गुंडई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में भाजपा नेता का सुरक्षा कर्मी भी उनके साथ खड़ा दिखाई पड़ रहा है। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। राजभूषण मिश्रा ने सीसीटीवी फुटेज के साथ घूरपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। थाना प्रभारी घूरपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed