{"_id":"5d77f8568ebc3e014e27f32e","slug":"bjp-leader-lakshamishankar-ojha-allahabad-news-ald2545354179","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में मृत भाजपा नेता के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में मृत भाजपा नेता के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
BJP Leader LakshamiShankar Ojha
परिजनों ने एसएसपी से मिलकर जांच की लगाई गुहार
संदिग्ध हाल में घायल पड़े मिले थे, एसआरएन में हुई थी मौत
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजपा नेता लक्ष्मी शंकर ओझा की मौत के मामले में हत्या की आशंका जताई गई है। परिजनों ने मामले में एसएसपी से मिलकर जांच की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।
मूल रूप से करछना निवासी लक्ष्मी शंकर (68) सिविल लाइंस स्थित एसपी मार्ग पर रहते थे। पांच अगस्त की रात वह संदिग्ध हाल में जख्मी हालत में परेड मैदान में मिले थे जिस पर उन्हें एसआरएन में भर्ती कराया गया था। 17 अगस्त को उनकी सांसें थम गई थीं। जांच में पुलिस को पता चला था कि वह घर से स्कूटर लेकर निकले थे लेकिन मौके से उनका स्कूटर गायब मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर में कई चोटें भी मिली थीं। बाईं पसलियां टूट गईं थीं। साथ ही सिर, पीठ व अन्य हिस्सों में चोट के साथ फेफड़ा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। उधर उनके घर से नगदी व रिवॉल्वर चोरी होने की बात सामने आई थी। बेटियों का कहना था कि आलमारी के लॉकर का ताला टूटा हुआ था और उसमें नगद गायब था। यही नहीं पिता की रिवॉल्वर भी नहीं मिली। सूचना पर सिविल लाइंस ने पहुंचकर जांच पड़ताल भी की थी लेकिन उसका कहना था कि कोई तहरीर नहीं मिली। सोमवार को मृतक के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की और जांच की गुहार लगाई। मामले में बड़ी साजिश की आशंका जताई जिसके बाद एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस से जांच कराने का आश्वासन दिया है।