फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader killed in Prayagraj of uttar pradesh

प्रयागराज: भाजपा नेता की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Mon, 03 Dec 2018 03:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Mon, 03 Dec 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
BJP leader killed in Prayagraj of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रयागराज के होलागढ़ में भाजपा सेक्टर अध्यक्ष की हत्या करके उसका शव आम के पेड़ में लटका दिया गया। देर रात तलाश में निकले परिजनों को उसकी लाश आम के बाग में लटकती मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


इलाके के मातादीन का बाजार के पास आरुवां गांव निवासी मुकेश पाल 35 वर्ष भाजपा का स्थानीय सेक्टर प्रभारी होने के साथ क्लीनिक भी चलाता था। गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गौरीगंज बाजार में वह रोजाना प्रैक्टिस को जाता था। परिजनों के मुताबिक रविवार को भी वह घर से गौरीगंज के लिए निकला था। 
विज्ञापन


रोजाना रात आठ बजे तक वह घर लौट आता था लेकिन, आज रात दस बजे तक वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताने लगा। इस पर परिजन घबड़ा उठे और तलाश में निकल पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब पौने ग्यारह बजे टेड़वा गांव में उनको आम के बाग के बाहर मुकेश की बाइक खड़ी मिली। परिजनों ने जब आसपास तलाश की तब एक आम के पेड़ पर उसकी लाश लटकी मिली। 

मुकेश की लाश देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। वहां चीख-पुकार मच गई। तब तक ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही होलागढ़ इंस्पेक्टर संतोष दुबे भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मुकेश का पांव जमीन से छू रहा था। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी साफतौर से नहीं बोल रही है। 

पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मुकेश पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। अपनी पत्नी उमा एवं चार वर्ष पुत्र लकी के साथ वह गांव में ही रहता था। 

उधर, उसकी मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। पत्नी उमा अपना सुध-बुध खो बैठी। परिवार के लोगों में रोना-पिटना मच गया। इंस्पेक्टर होलागढ़ के मुताबिक परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed