फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP is a nationalist party, not afraid of threats: Dr. Mahendra Singh

भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है, धमकियों से नहीं डरती: डॉ.महेंद्र सिंह

Wed, 24 Nov 2021 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP is a nationalist party, not afraid of threats: Dr. Mahendra Singh
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह। अमर उजाला। - फोटो : Prayagraj
प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने सीएए, एनआरसी जैसे मुद्दों पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बड़े आंदोलन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मंगलवार को प्रेसवार्ता में मंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी ऐसे बयानों से नहीं डरती।
विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतेगी। सरकार ने जन हित में बड़े बड़े कदम उठाए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण जैसे कदम उठाए गए हैं। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि नदियों को जोड़ने का काम भी दिसंबर में शुरू हो जाएगा। केन और बेतवा को जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश सरकार से समझौता हो गया है।
विज्ञापन



कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों की भावनाओं का सम्मान किया गया है। उन्होंने किसानों के लिए शुरू अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी की मुलाकात पर भी उन्हाेंने तंज किया। माघ मेला आयोजन के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जमीन गीली है लेकिन सभी कठिनाइयों से निपट लिया जाएगा। संगमनगरी के लोगों को फिर भव्य माघ मेला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed