फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP Gangapar president assaulted crime news FIR Lodge

प्रयागराज : तिलक समारोह में जा रहे भाजपा गंगापार अध्यक्ष से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़

Sun, 04 Dec 2022 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Dec 2022 10:15 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा गांव के पास शनिवार की रात भाजपा के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी से मारपीट की गई। दबंगों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। गंगापार अध्यक्ष अपनी गाड़ी से झूंसी के एक पूर्व प्रधान के साथ पार्टी के कार्यकर्ता के घर तिलक समारोह में जा रहे थे।

विज्ञापन
BJP Gangapar president assaulted crime news FIR Lodge
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा गांव के पास शनिवार की रात भाजपा के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी से मारपीट की गई। दबंगों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। गंगापार अध्यक्ष अपनी गाड़ी से झूंसी के एक पूर्व प्रधान के साथ पार्टी के कार्यकर्ता के घर तिलक समारोह में जा रहे थे। पूर्व प्रधान की तहरीर पर सरायइनायत थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। झूंसी के नरायनदास का पुरा गांव के पूर्व प्रधान रामअवध सोनकर उर्फ लल्लू ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की रात भाजपा के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी के साथ अंदावा गांव जा रहे थे। 

विज्ञापन



गांव के पास एक ढाबे के मालिक से घर का पता पूछा। आरोप है कि इसी को लेकर ढाबा संचालक और उसके आधा दर्जन साथियों ने गालीगलौज व मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने पूर्व प्रधान राम अवध के साथ ही अश्वनी द्विवेदी से भी मारपीट की। दबंगों ने जिलाध्यक्ष की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। रविवार को ढाबा संचालक सोनू सिंह, विक्रम सिंह समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और एससी-एसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन



शनिवार को मैं अदावा स्थित अपने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी अर्पित मान सिंह के यहां तिलक समारोह में गया था। रास्ते में दो लोग आपस में लड़ रहे थे, जिन्हें मैंने बचाने का प्रयास किया। उस वक्त तो बात खत्म हो गई, लेकिन जब मैं वहां से लौटने लगा तो मेरे ऊपर हमला किया गया। जिसमें मेरी गाड़ी पर पथराव किया गया। इसके साथ ही साथ गाड़ी का टायर पंचर कर दिया गया। साथ ही  फायरिंग भी की गई। किसी तरीके से मैं पुलिस संरक्षण में बचकर घर तक पहुंचा। - अश्वनी द्विवेदी, गंगापार, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed