फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP eye on Kanshi Ram engaged in helping Scheduled Castes, Punjab's Som becomes bridge

यूपी : अनुसूचित जाति को साधने में जुटी भाजपा की कांशीराम पर नजर, पंजाब के सोम बने सेतु

Tue, 31 Oct 2023 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

कांशीराम होशियारपुर से पहली बार सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह 1988 में इलाहाबाद संसदीय सीट तथा 1996 में प्रयागराज के ही फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। हालांकि दोनों चुनाव में उन्हें हार मिली थी। खास यह कि फूलपुर में उन्हें सपा के जंगबहादुर पटेल से हार मिली थी।

विज्ञापन
BJP eye on Kanshi Ram engaged in helping Scheduled Castes, Punjab's Som becomes bridge
सीएम योगी को बाबा साहब का चित्र देते नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा की नजर अब कांशीराम पर है। सोरांव में आयोजित अनुसूचित जाति महासम्मेलन में होशियारपुर से आए केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश के संबोधन को पार्टी के इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। सोम प्रकाश ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के साथ कांशीराम का जिक्र करके उनके नाम पर अनुसूचित जाति के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


कांशीराम होशियारपुर से पहली बार सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह 1988 में इलाहाबाद संसदीय सीट तथा 1996 में प्रयागराज के ही फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। हालांकि दोनों चुनाव में उन्हें हार मिली थी। खास यह कि फूलपुर में उन्हें सपा के जंगबहादुर पटेल से हार मिली थी। जंगबहादुर बसपा छोड़कर ही सपा में शामिल हुए थे और खुद को कांशीराम का शिष्य मानते थे।
विज्ञापन


फूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोरांव में आयोजित अनुसूचित जाति महासम्मेलन के मंच पर सोम प्रकाश को खड़ा करके भाजपा ने कांशीराम के फूलपुर और होशियार के इसी सियासी रिश्ते को साधने की कोशिश की। सोम प्रकाश भी इसका जिक्र करना नहीं भूले। सोम प्रकाश ने कहा, ‘मैं पंजाब से आया हूं। वहीं से कांशीरामजी सांसद चुने गए थे।’ इन दोनों क्षेत्रों के जुड़ाव का जिक्र करते हुए सोम प्रकाश ने आगे कहा कि कांशीराम ने हमेशा कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया। उन्होंने समाज के लोगों से इसका हवाला देते हुए 2024 में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांंशीराम ने कांग्रेस को किया कमजोर

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि मैं पंजाब से आया हूं। वहां से कांशीराम सांसद हुए थे, जिनका कांग्रेस को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सोम प्रकाश ने केंद्र सरकार के अलावा योगी सरकार की भी खुलकर तारीफ की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है।


काम के सिलसिले में पहले यहां से लोग पंजाब जाया करते थे लेकिन अब पंजाब के लोगों की नजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर है। पंजाब के लोग यहां उद्योग लगाने के लिए आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ को पंजाब के लोग उम्मीदों के रूप में देख रहे हैं। सोम प्रकाश ने दावा किया कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। अपील की कि अबकी जीत और बड़ी होनी चाहिए। इसमें अनुसूचित जाति के लोगाें की बड़ी भागीदारी होनी चाहिए।

विरासत संवारने के साथ हो रहा विकास

प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि देश और प्रदेश बदल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर आदि का जिक्र करते हुए नंदी ने कहा कि सरकार विरासत को संवारने के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा में हो रहा सर्वसमाज का विकास

प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों का सबसे अधिक और वास्तविक विकास हो रहा है। समाज के लिए कई योजनाएंं चल रही हैं। इसके विपरीत पूर्ववर्ती सरकारों में समाज के लोगों को सिर्फ वोटबैंक के रूप में देखा गया। असीम अरुण ने कहा कि सपा हमेशा से समाज के लोगों तथा नेताओं अपमानित करती रही है।


उत्थान के साथ बढ़ा सम्मान
प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश पासी ने भी 2024 में भाजपा के समर्थन में उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों से पहले सिर्फ वोट मांगा जाता था। कोई विकास नहीं हुआ। इस सरकार में अनुसूचित जाति के लोेगों के उत्थान के साथ सम्मान बढ़ाने का भी काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed