फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP Enlightenment Conference: Under the leadership of Modi, the country is making a record under the leadership of Yogi- Sunil Bansal.

भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन : यूपी में कास्ट, क्राइम और करप्शन की जगह ले ली है सुशासन ने- सुनील बंसल

Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
सार

  • प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, मोदी और योगी की तारीफ की।

विज्ञापन
BJP Enlightenment Conference: Under the leadership of Modi, the country is making a record under the leadership of Yogi- Sunil Bansal.
Prayagraj News : सुनील बंसल, संगठन मंत्री भाजपा। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने शनिवार को कहा कि  पूर्व की सरकारों में यूपी की पहचान कास्ट, क्राइम और करप्शन से होती थी, लेकिन अब इसकी जगह सुशासन ने ले ली है। सपा सरकार ने रंगदारी और माफियाओं को बढ़ावा दिया, लेकिन प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद अपराधियों की हिम्मत टूट गई। अब जब प्रदेश सुरक्षित हाथों में है तो यहां निवेश भी बढ़ा है। सुनील बंसल ने यह बातें शहर दक्षिण विधानसभा स्थित आर्यकन्या डिग्री कालेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कही।

विज्ञापन

BJP Enlightenment Conference: Under the leadership of Modi, the country is making a record under the leadership of Yogi- Sunil Bansal.
Prayagraj News : प्रबुद्ध सम्मेलन में संगठन मंत्री सुनील बंसल को सम्मानित करते नंदी। - फोटो : प्रयागराज

इस दौरान सुनील बंसल ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की खूब तारीफ की। कहा कि पीएम मोदी की वजह से दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है। आज तमाम देश भारत से दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाए खड़े हैं।  पीएम की नीतियों की वजह से दुनिया भर में भारत की इज्जत बढ़ी है। अगर देखा जाए तो दुनिया की आधी आबादी चीन और भारत में ही निवास करती है। दुनिया भारत से अलग होकर बाजार नहीं पा सकती। कोरोना की वजह से आर्थिक गिरावट आई तो हमारी बचत की आदत ने हमें बचा लिया। सुनील बंसल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति आज हमारे ही पास है। बंसल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट गांव की अवधारणा को मूर्त रूप दिया जा रहा है। प्रदेश में पिछले साढ़े चार वर्ष में बहुत कुछ बदला।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP Enlightenment Conference: Under the leadership of Modi, the country is making a record under the leadership of Yogi- Sunil Bansal.
Prayagraj News : प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ का स्वागत करते मंत्री नंदी। - फोटो : प्रयागराज
दिव्य कुंभ और भव्य राममंदिर है अब यूपी की पहचान
प्रबुद्ध सम्मेलन में सुनील बंसल ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद यूपी की नई पहचान बन रही है। अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दिव्य कुंभ और भव्य राममंदिर से यूपी की पहचान आने वाले समय में होगी। ब्रज, बरसाना, काशी और मथुरा से भी यूपी की पहचान होगी। प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत हो रही है। इस दौरान सुनील बंसल ने कहा कि प्रदेश का वातावरण से जो प्रवासी उत्तर प्रदेश आए उसमें से अधिकांश यहीं रुक गए। इस दौरान बंसल ने किसान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया। 

प्रबुद्ध वर्ग जनजागरण का सबसे सशक्त माध्यम : केशरी नाथ 
प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग का जन जागरण सबसे सशक्त माध्यम है।  यह वर्ग जनता में जागृति पैदा करने, समाज के ज्वलंत मुद्दों पर समाज की राय बनाने का भी महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसके पूर्व कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने भी इस दौरान अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुनील बंसल ने चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, चार्टेड अकाउंटेंट, इंजीनियर, प्राचार्यों आदि प्रबुद्ध वर्ग को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद सुब्रत पाठक, लक्ष्मण आचार्य, महेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, शशि वार्ष्णेय, डा. एलएस ओझा, नरसिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed