फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP District President: Focus on Mission 2027, caste equations also given importance

BJP District President : मिशन 2027 पर फोकस, जातीय समीकरण को भी तवज्जो

Mon, 17 Mar 2025 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 12:14 PM IST
सार

भाजपा ने अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा के साथ मिशन 2027 पर भी फोकस किया है। अध्यक्षों के चयन में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। पार्टी ने जिले में इस बार अगड़ी, पिछड़ी जाति के अध्यक्ष के साथ ही अनुसूचित जाति का भी एक अध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन
BJP District President: Focus on Mission 2027, caste equations also given importance
जिला पंचायत सभागार में भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा ने अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा के साथ मिशन 2027 पर भी फोकस किया है। अध्यक्षों के चयन में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। पार्टी ने जिले में इस बार अगड़ी, पिछड़ी जाति के अध्यक्ष के साथ ही अनुसूचित जाति का भी एक अध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन


जातीय समीकरण, वर्गों की भागीदारी के साथ उम्र का भी ध्यान रखा गया है। तीनों ही अध्यक्ष की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच है। महानगर की बात करें तो पिछले दो बार से यहां अगड़ी जाति का ही अध्यक्ष बनाया जा रहा था, लेकिन 2024 चुनाव में राजेंद्र मिश्रा के भाजपा महानगर अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसी वजह से पार्टी ने अब यहां से पिछड़ी जाति के संजय गुप्ता को महानगर अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।
विज्ञापन


बता दें संजय गुप्ता ने पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के दौरान फूलपुर लोकसभा सीट से संयोजक पद की जिम्मेदारी संभाली थी। यमुनापार की बात करें तो यहां पिछड़ी जाति के शिवदत्त पटेल के बाद अनुसूचित जाति के डाॅ. विभव नाथ भारती एवं उसके बाद पिछड़ी जाति के विनोद प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन इस बार पार्टी ने यहां से ब्राह्मण चेहरे के रूप में नैनी के चाड़ी गांव निवासी राजेश शुक्ला को अध्यक्ष बनाकर बड़ा दांव खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यमुनापार से ब्राह्मणों का वोट उम्मीद के मुताबिक नहीं मिला। विनोद प्रजापति भी पार्टी की मंशा पर खरे नहीं उतरे। इसी वजह से पार्टी ने यहां जातीय समीकरण को देखते हुए राजेश शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गंगापार में कन्हैया लाल पांडेय, अश्वनी दुबे केे रूप में दो बार ब्राह्मण अध्यक्ष बनाने केे बाद पिछली बार कविता पटेल को यहां का अध्यक्ष बनाया।

पिछड़ी जाति की कविता पार्टी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं तो इस बार यहां से पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान को अध्यक्ष बनाया गया है। निर्मला अनुसूचित जाति की वरिष्ठ नेता भी हैं। चर्चा इस बात की भी है कि पार्टी ने रविवार को जिन नेताओं को अध्यक्ष बनाया वह सभी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है पार्टी संगठन ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम का चयन डिप्टी सीएम से विचार विमर्श के बाद ही लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed