{"_id":"5a41517a4f1c1b5c248b49dd","slug":"bjp-celebrates-boothwala-atal-s-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने बूथवार मनाया अटल का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने बूथवार मनाया अटल का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर सोमवार को बूथवार आयोजन हुए। अलग-अलग संगठनों की ओर से सुशासन दिवस के रूप में भी उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालने के साथ उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी के दीर्घायु होने की कामना की। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, संजय गुप्ता आदि ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि उनका जन्मदिवस शहर के तीनों विधानसभा के सभी 1209 बूथों पर मनाया गया। इस मौके पर राजू पाठक, राकेश कुशवाहा, श्याम चंद, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, पवनी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन लोकनाथ चौराहे पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गरीबों, बुजुर्गों के मधुमेह, यूरिक एसिड सहित कई बीमारियों की जांच की गई। आयोजन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा सृजन जन सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ।
डॉ.बीबी अग्रवाल की अगुवाई में अनीश टंडन, अमित मिश्रा, आशुतोष अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुशील केसरवानी आदि शामिल रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम रक्षा द्विवेदी के नेतृत्व में भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र पांडेय, कुंवर मृगेंद्र सिंह, सुरेश मौर्य, सुरेश मिश्र, अश्वनी पटेल, सुधाकर पांडेय आदि शामिल रहे। भाजपा युवा मोर्चा महानगर की ओर से सुभाष चौराहा पर मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष नरसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र शेखर ओझा, रोहित पांडेय, सानू भट्ट, मयंक यादव आदि शामिल रहे। पूर्व पार्षद शिवेंद्र मिश्र, अनुपम गुप्ता, अनिल साहू, शंभू सिंह, नवीन मिश्रा, राजेश ओझा आदि ने उनके कार्यकाल में हुए कार्यों पर प्रकाश डाला। अलग-अलग कार्यक्रमों में पूर्व महानगर उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पासी, शरद केसरवानी, रवि केसरवानी, प्रदीप पांडेय, प्रयागराज सेवा समिति के सचिव तीर्थराज पांडेय, राघवेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद पप्पू सीआईडी, मधु चकहा, दुकानजी, राकेश श्रीवास्तव, राजेश पाठक, सत्यजीत सिंह, भरत निषाद, पूर्व मंडल मंत्री गोपाल मिश्रा, उमाशंकर विश्वकर्मा, निरंकार त्रिपाठी, मनोज कुमार, आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। अटल बिहारी की लंबी आयु के लिए गंगा विचार मंच के महानगर संयोजक पं.राजेश शर्मा, शरद श्रीवास्तव, अरुण राज वैद्य, श्रवण शर्मा ने गंगा आरती की।