{"_id":"573a34104f1c1bc54aac7b4b","slug":"bjp-candidate-elections-will-decide-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जल्द तय करेगी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जल्द तय करेगी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 17 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन कर रही है। जल्द ही इस बाबत निर्णय ले लिया जाएगा। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में केशव मौर्य ने बताया कि भाजपा उम्मीदवारों के चयन में जल्दबाजी नहीं कर रही है। टिकट उन्हीं को दिया जाएगा जो जीतने वाले प्रत्याशी होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने एक बार जिस उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी उसे फिर बदला नहीं जाएगा। उन्होेंने कहा कि सपा और बसपा में प्रत्याशी को कई दफे बदलने की परंपरा है, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अल्लापुर में नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या मामले में उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। आजमगढ़ में दलित बस्ती में हुए हमले के मामले में भी उन्होंने सपा सरकार पर सवाल खड़े किए। कहा कि भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को वहां मौके पर जाने से रोका गया। इन दोनों ही मामलों की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। केशव ने कहा कि वह आजमगढ़ जाएंगे। अब समय आ गया है कि यूपी सपा से मुक्त हो। उन्होंने बसपा और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। बिहार के सीएम नीतिश पर तंज कसते हुए कहा कि वे पहले जाकर बिहार का जंगलराज संभाले। उनसे बिहार तो संभल नहीं रहा है और ख्वाब देश चलाने का देख रहे हैं।
मृतक बालिका के परिजनों से मिले केशव
अल्लापुर में दलित छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। मृतक बालिका के परिजनों से मिलने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पार्टी नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, देवेंद्र नाथ मिश्र, कुंज बिहारी मिश्र, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा आदि के साथ पहुंचे। यहां परिजनों को सांत्वना देने के साथ हर संभव मदद देने का उन्होंने एलान किया। वहां लोगों ने बताया कि शौचालय न होने की वजह से यह वाकया हुआ। इस पर केशव ने कहा कि वे अपने बजट से यहां शौचालय का निर्माण करवाएंगे।