फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP and VHP workers swing as soon as CBI court verdict comes

सीबीआई कोर्ट का फैसले आते ही झूमे भाजपा और विहिप कार्यकर्ता

Thu, 01 Oct 2020 02:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Oct 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
BJP and VHP workers swing as soon as CBI court verdict comes
सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के बाद जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

ढांचा विध्वंस पर सीबीआई की अदालत का फैसला आने के बाद विहिप और भाजपा से जुड़े लोगों ने जश्न मनाया। इस दौरान विहिप कार्यालय में उत्सव सा माहौल बन गया। यहां एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही जहां मिठाई बांटी गई तो वहीं दूसरी ओर शाम को प्रांत कार्यालय केसर भवन में दीप जलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस बीच भाजपाइयों ने भी आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पार्टी नेताओं ने इसे सत्य की जीत बताया।

विज्ञापन

BJP and VHP workers swing as soon as CBI court verdict comes
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विहिप प्रांत कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता सुबह से ही टीवी के सामने चिपके रहे। कोर्ट द्वारा लाल कृष्ण आडवाणी, डा. मुरली मनोहर जोशी समेत 32 आरोपियों को बरी करने की खबर सामने आने के बाद विहिप कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि यह फैसला यह बताता है कि सत्य की जीत होती है, झूठ बेनकाब होता है। इस दौरान प्रांत कार्यालय में काफी देर तक मिठाई का वितरण चला। शाम को केसर भवन को दीपों से सजाया गया। इस अवसर पर  सुनील सिंह, अश्विनी मिश्र, गौरव जायसवाल, अमित पाठक, आशुतोष श्रीवास्तव, मोहन, अविनाश, नवीन जायसवाल, विपिन गुप्ता, महेंद्र मौर्य, विनय केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP and VHP workers swing as soon as CBI court verdict comes
prayagraj news - फोटो : prayagraj

आतिशबाजी के साथ भाजपाइयों ने किया खुशी का इजहार 

सीबीआई कोर्ट का निर्णय आने के बाद सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल प्रांगण में एकत्र हुए भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान घंटा, घड़ियाल आदि के साथ शंखनाद भी किया गया। जय श्री राम भी खूब उद्घोष किया गया। यहां  पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि न्याय में देर होती है पर अंधेर नहीं है। सनातन संस्कृति  को मानने वालों के लिए यह स्वर्णिम दिन है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता,  योगी सत्यम, गौरीश आहूजा, विनोद सोनकर, संदीप चौहान, निखिल केसरवानी आदि मौजूद रहे।

यहां भाजपा महानगर की ओर से भी मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी  ने कहा कि वर्षों के बाद ही सही सत्य एवं न्याय की जीत हुई। कार्यक्रम संयोजक पार्षद मनोज कुशवाहा ने कहा कि यह जीत संपूर्ण हिंदू समाज की जीत है। इस अवसर पर शशि वार्ष्णेय ,अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रेम नारायण केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, रमेश पासी, अनिल केसरवानी, राजेश सिंह, विश्वास श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय, सुबोध सिंह, रितेश मिश्र आदि ने भी इस निर्णय पर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed