फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bird flu threat, investigation nowhere, meat-cock sales decline significantly

बर्ड फ्लू का खतरा, जांच कहीं नहीं, मांस-मुर्गा बिक्री में आई काफी गिरावट

Wed, 06 Jan 2021 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bird flu threat, investigation nowhere, meat-cock sales decline significantly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना का खौफ अभी बरकरार है, लेकिन अब बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। हिमाचल, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार और केरल सहित तमाम राज्यों में पक्षियों की मौत के बाद संगमनगरी में भी बर्ड फ्लू संक्रमण की हलचल मची है। शासन ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है पर नगर निगम, पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग इस खतरे से बेखबर हैं। यहां प्रवासी पक्षियों की बड़ी तादात में आमद से बर्ड फ्लू का खतरा ज्यादा है।

विज्ञापन


देश के विभिन्न प्रदेशों में बर्ड फ्लू से करीब 90 हजार पक्षियों की मौत के बाद हुई जांच में एचएसएन1एवियन इनफ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर अभी किसी विभाग ने बर्ड फ्लू से बचाव या जांच की व्यवस्था नहीं की है।

विज्ञापन

Bird flu threat, investigation nowhere, meat-cock sales decline significantly
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

कम हो गई ग्राहकी, मुर्गा-मांस की बिक्री घटी

बर्ड फ्लू के प्रसार से पक्षियों की मौत की खबर से मांस और मुर्गा बिक्री में कमी आई है। अंडे की बिक्री अभी जस की तस है। काटजू रोड स्थित पक्षी बाजार में दुकानदारों में बर्ड फ्लू का खौफ नहीं है। पक्षी विक्रेताओं के मुताबिक हम बाहर से फिलहाल पक्षी-मुर्गा नहीं मंगा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर पोल्टी फार्मों से खरीदारी हो रही है। कहीं से कोई शिकायत नहीं हैं।

नए साल के दो दिन बीतने पर बिक्री कुछ कम हुई है। हम इसे सामान्य मानते हैं। दुकानदारों ने तो नहीं पर वहां काम करने वाले सानू और बबलू ने बताया कि लोग बर्ड फ्लू के बारे में बात तो करते हैं, लेकिन कुछ न कुछ खरीदते जरूर हैं। इसी तरह मांस विक्रेता राशिद, खुद्दार ने बताया कि नरम गरम बिक्री बनी है। दिसंबर के मुकाबले बिक्री कम हुई है।

Bird flu threat, investigation nowhere, meat-cock sales decline significantly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अंडा विक्रेता बोले कंपनियां खड़ा कर रहीं खौफ 

साउथ मलाका चौराहे के अंडा विक्रेता के मुताबिक कुछ बड़ी कंपनियां बर्ड फ्लू का हौवा खड़ा कर रही हैं। यहां इसका असर अंडों की बिक्री पर भी असर डालेगा। एक अन्य अंडा विक्रेता राजू ने बताया कि बर्ड फ्लू का खौफ बिक्री पर पड़ना तय है। अगले कुछ दिन में समझ में आ जाएगा।
 
  • मांस की दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। बर्ड फ्लू के अलर्ट के तहत विशेष अभियान चलाकर जांच की जाएगी। - नगर आयुक्त रवि रंजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed