फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Biometric update of 1.76 lakh students incomplete

Prayagraj News: 1.76 लाख विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक अपडेट अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Biometric update of 1.76 lakh students incomplete
जिले में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का आधार सत्यापन अभियान अभी अधूरा है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) न होने से आधार प्रमाणीकरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस सत्र में जिले के 1,76,613 विद्यार्थियों का एमबीयू अपडेट नहीं हो सका है। इसमें पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के 1,10,670 बच्चे शामिल हैं। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के 65,943 विद्यार्थियों का भी बायोमीट्रिक अपडेट लंबित है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि एमबीयू न होने से कई छात्रों का आधार सत्यापन असफल हो रहा है। इससे छात्रवृत्ति, डीबीटी, यूनिफॉर्म, किताब और मिड-डे मील जैसी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है। इस कारण अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का आधार अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार में दर्ज बच्चों की बायोमीट्रिक जानकारी उम्र बढ़ने के साथ बदल जाती है। ऐसे में यूआईडीएआई के नियमों के तहत पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बायोमीट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है।
एमबीयू पूरा होने के बाद आधार सत्यापन की प्रक्रिया तेज होगी और छात्रों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed