{"_id":"5921f1174f1c1b3b6a5363bb","slug":"bin-power-harassing-patients-at-srn-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन अस्पताल में बिन बिजली तड़पे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन अस्पताल में बिन बिजली तड़पे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट और शासन के निर्देश के बाद भी रविवार को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल की बिजली सात घंटे गुल रही। उस पर जनरेटर भी दगा दे गए। भीषण गर्मी में मरीज तड़पते रहे। कोई पंखा झल रहा था तो कोई मुंह और सिर पर पानी के छींटे मार तपिश से राहत की कोशिश करता रहा। गंभीर रोगियों को अधिक परेशानी हुई। पुराने शहर में चौक बाजार समेत पुराना पॉवर हाउस एवं मोहम्मद अली पार्क उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। मरम्मत कार्य के लिए बंद की गई बिजली आपूर्ति लोगों को गर्मी में तड़पा गई।
मरम्मत कार्य के चलते रविवार को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन), एमजी मार्ग, मेडिकल कॉलेज, सीएमपी, कुलभास्कर आश्रम, नार्थ मलाका, नवाब युसूफ रोड, लीडर रोड, निरंजन, मोहत्सिमगंज, जानसेनगंज, हीवेट रोड, जीरोरोड, चौक, बहादुरगंज, घंटाघर, भारती भवन, लोकनाथ, कोतवाली, मोहम्मद अली पार्क, केसर विद्यापीठ सहित पुराने शहर के कई मोहल्लों में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। घरों में लोग और बाजारों की दुकानों पर व्यापारी, ग्राहक परेशान रहे। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। जनरेटरों के शोर और धुएं ने परेशानी बढ़ा दी। एसआरएन में मरीजों की परेशानी को देखते हुए निर्धारित समय से पहले ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन मरीजों वार्डों में तप रहे मरीजों को रात में तेज हवा चलने पर ही राहत मिली।
मुख्य अभियंता कार्यालय के अधिशासी अभियंता राम निकुंज के मुताबिक टाटा कंपनी की ओर से ट्रांसफार्मर, जर्जर तार एवं केबल बदले जाने से यह कटौती की गई। गर्मी या बारिश में फाल्ट के कारण लोग परेशान न हों इसलिए मरम्मत का कार्य कराया गया।