फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike riding youth dies after being hit by dumper, dragged for 100 meters

Prayagraj : बहन की शादी के लिए सामान खरीदने आए किशोर की डंपर से कुचलकर मौत, 100 मीटर तक घसिटता रहा

Sat, 30 Nov 2024 12:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

बहन की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए बाजार आए युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। डंपर में फंसकर वह सौ मीटर तक घिसटता रहा। उसकी बहन की शनिवार को बरात आनी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक किशोर की दादी मवैया की प्रधान रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by dumper, dragged for 100 meters
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत छिवकी पुलिस चौकी के पास शनिवार को बहन की शादी का सामान खरीदकर गेस्ट हाउस जा रहे बाइक सवार भाई को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। डंपर में फंसे युवक को चालक सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया, इससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए। वहीं हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए घटना पर पहुंचे और चक्काजाम का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर उन्हें वहां से हटा दिया। मृतक पूर्व प्रधान का नाती है।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मवैया गांव निवासी ज्ञानधर निषाद की बहन की पुत्री की शनिवार को नैनी के एक गेस्ट हाउस से शादी थी। शादी की तैयारियों को लेकर ज्ञानधर निषाद का पुत्र अंशधर निषाद (21)  छिवकी पुलिस चौकी के पास कुछ सामान लेने आया था। वह सामान लेकर चौकी के पास से शहर की ओर बढ़ रहा था, तभी मिर्जापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक दूर जा गिरी और अंश उसमें फंस गया। इसके बाद चालक उसे सड़क पर सौ मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि अंश के सिर के चीथड़े उड़ गया और मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए। अंश के साथ उसके परिवार का ही बच्चा पुत्र कल्लू डंपर की टक्कर से दूर जा गिरा। जानकारी पर परिवार के लोग और ग्रामीणों रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को हटाया।

घटना से नाराज लोगों ने छिवकी रेलवे क्रासिंग का बैरियर गिराकर मिर्जापुर राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। मृतक अंश की दादी मुन्नी देवी मवैया गांव की पूर्व प्रधान हैं। मृतक इंटर का छात्र था और उसके पिता गांव के ही किराने की दुकान चलाते हैं। वहीं देर शाम पोस्टमार्टम के बाद अंश का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम लवायन गंगा घाट पर देर शाम उसका अतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed