फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike riding bank employee's throat slit with a string, injured

Prayagraj News: मांझे से बाइक सवार बैंककर्मी का कटा गला, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding bank employee's throat slit with a string, injured
चौफटका फ्लाई ओवर पर शनिवार को मांझे से एक बाइक सवार बैंककर्मी का गला कट गया। राहगीरों की मदद से उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) लाया गया। दो दिन पहले भी चीनी मांझे में फंसकर दो लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह कौशाम्बी के कनैली गांव के रहने वाले हैं। वह एचडीएफसी बैंक में पंचिंग मैन के रूप में कार्य करते हैं। साथी बृजेश ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर से शहर की ओर बाइक से आ रहे थे। चौफटका फ्लाई ओवर पर पहुंचे ही थे कि अचानक उड़ते हुए उनके गले में चीनी मांझा फंस गया, जिसमें फंसकर वह कुछ दूर चले गए। बाइक रोकते-रोकते उनके गले में गहरा घाव हो गया।
विज्ञापन

वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें खून से लथपथ देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। किसी तरह उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने समय रहते ऑपरेशन किया, जिससे उनकी जान बच पाई। डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि गला करीब चार इंच तक फट गया था, 13 टांके लगाए गए हैं। मरीज अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चीनी मांझा
बैन के बावजूद बाजारों में खुलेआम चीनी मांझे बिक रहे हैं। जिम्मेदार लोगों की इन पर नजर ही नहीं पहुंच रही है। औद्योगिक क्षेत्र निवासी मनोज तिवारी शुक्रवार को अपने एक साथी के साथ शहर से घर की ओर जा रहा थे। तभी अचानक उनके गले और पीछे बैठे साथी के हाथ में चीनी मांझा फंस गया। बाइक चला रहे मनोज का गला कट गया, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति का हाथ कट गया। गनीमत रही कि बाइक धीरे थी। इसकी वजह से दोनों को कम घाव बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed