{"_id":"696800090057987c770f4f61","slug":"bike-riders-leg-cut-by-chinese-manjha-naini-news-c-257-1-sald1006-119374-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चाइनीज मांझे से बाइक सवार का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चाइनीज मांझे से बाइक सवार का पैर कटा
Thu, 15 Jan 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
तमाम रोक के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है। बुधवार को चाइनीज मांझे से बाइक सवार एक युवक का पैर कट गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ के देल्हूपुर निवासी रोहित कुमार (35) बाइक से कलंदपुर मार्ग जा रहा था। जैसे ही वह चौहान का पूरा नहर पुलिया के पास पहुंचा कि चाइनीज मांझा की चपेट में उसका पैर आ गया। इससे उसका पैर कट गया। राहगीरों ने किसी तरह बाइक सवार को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से पाबंदी लगाने की मांग की है।
बरौत में पतंग की मंझे से हादसा, बाइक सवार घायल
हंडिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम चाइनीज मांझे में फंसकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
41 वर्षीय बलवंत सिंह बाइक से प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बरौत कस्बे के ओवरब्रिज पर पहुंचे, सड़क पर लटक रही चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गई। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर चालक नवनीत पाल और टेक्नीशियन विवेक यादव मौके पर पहुंचे और घायल को ऊपरदहां सीएचसी पहुंचाया।