फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider woman crushed to death by tractor

Prayagraj News: बाइक सवार महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman crushed to death by tractor
कोरांव। कोरांव थाना क्षेत्र के धाव गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक सूरज कली पत्नी भोला (45) निवासी रामगढ़ थाना कोरांव अपने पति भोला के साथ भतीजे विशाल की बाइक पर बैठकर साजी गांव अपनी बहन के यहां गई हुईं थीं।
विज्ञापन

बहन के घर से लौटते समय शाम साढ़े सात बजे के करीब धान लाद कर जा रहा ट्रैक्टर बाइक सवार को टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक पर बैठी महिला सूरजकली बाइक गिरने के बाद सीधे ट्राली के पहिये के नीचे आ गईं। पहिये से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठे मृतका सूरजकली के पति भोला को भी चोटें आई हैं। जबकि, बाइक चला रहा भतीजा विशाल बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed