फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider seriously injured after colliding with dog, referred

Prayagraj News: कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गंभीर, रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bike rider seriously injured after colliding with dog, referred
फूलपुर क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर हुए अचानक कुत्ते के आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल कपसा गांव निवासी पृथ्वी पाल (35) क पुत्र राम आधार अपनी बाइक से कपसा से फूलपुर की ओर जा रहे थे। फूलपुर–मुबारकपुर मार्ग पर खंसार गांव के सामने अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। जिस वजह से वह अनियंत्रित हो गए और सड़क पर कुछ दूर तक घसीटते चले गए। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें सड़क से उठाया। उनकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने कपसा गांव में परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचकर घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फूलपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल की जेब से 40 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी बैंक संबंधी कार्य से जा रहे थे। परिजनों ने समय पर इलाज की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed