फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider killed, two injured after being hit by tractor

Prayagraj News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

Wed, 27 May 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 27 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, two injured after being hit by tractor
थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव में सोमवार रात रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

सत्यम द्विवेदी (27) पुत्र कमल कृष्ण द्विवेदी निवासी पड़रिया थाना कोरांव अपने दो साथियों किशन पुत्र धनेश्वर निवासी रामपुर, सतना, मध्य प्रदेश और संयोग सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी बड़ौदा सेमरिहा, सीधी, मध्य प्रदेश के साथ ड्रमंडगंज गए थे। वहां से देर रात करीब 12 बजे वापस कोरांव बाजार लौट रहे थे। जैसे ही वे अयोध्या गांव में स्थित पुलिस चौकी के पास पहुंचे कि बाइक सवार तीनाें लोग तेज रफ्तार
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशन और संयोग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
रात 1:30 बजे के करीब 108 एंबुलेंस की ओर से घायलों को सीएचसी कोरांव लाया गया। जहां सत्यम द्विवेदी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि किशन और संयोग सिंह का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर थाना प्रभारी कोरांव सतेंद्र कुमार दलबल के साथ सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed