{"_id":"6976870cb6354e3c3100b5cc","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-dumper-companion-critical-naini-news-c-257-1-sald1006-119536-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Mon, 26 Jan 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के पुरावा खास गांव के सामने रविवार शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ग्रामीणाें को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा
पुरवा खास निवासी अमरनाथ अपनी बाइक से किसी काम से करछना की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से आगे सड़क पर पहुंचे थे कि रामपुर की ओर से आ रही डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठा अंकित कुमार गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कुछ ही देर में परिवार वाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। सड़क पर भीड़ जुटने के कारण जाम की स्थिति बन गई। वहीं हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
घायल को इलाज के लिए सीएचसी करछना भेजा गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने एसआरएन भेज दिया। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने डंपर नंबर व अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। औद्योगिक क्षेत्र एसओ विपिन कुमार पाल ने बताया कि एसआईआर पंजीकृत किया गया है। डंपर कब्जे में है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।