फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider injured in tractor collision

Prayagraj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक घायल

Sat, 04 Apr 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 04 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in tractor collision
कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव में गुरुवार रात 8 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से बाइक चालक का दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग भी घायल के पास पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को हिरासत में ले लिया है। घायल बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार कर घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक देवनाथ (25) निवासी जादीपुर नथऊपुर कोरांव बाजार से बाइक से घर जा रहे थे कि पथरताल गांव में एक मिक्सर लेकर जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार बाइक समेत गिर गया और उसके पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। जिससे उसका दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया। घायल बाइक चालक का उपचार जारी है। ट्रैक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ट्रैक्टर धर्मराज पुत्र लाल जी निवासी कपासी कला थाना कोरांव का बताया जा रहा है। मामले में शुक्रवार को दोपहर बाद 2 बजे के करीब थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed