फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider injured after falling while trying to escape from a pack of stray dogs

Prayagraj News: आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के चक्कर में गिरा बाइक सवार, जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after falling while trying to escape from a pack of stray dogs
बुधवार की सुबह मियां का पूरा-बलीपुर मार्ग पर कुत्तों के झुंड से बचने के चक्कर में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भदोही निवासी रूपेश (25) सुबह अपनी बुआ के घर हनुमानगंज से होकर जंघई जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जब वह मोहिद्दीनपुर गांव के सामने पहुंचा तो सड़क पर दर्जनों कुत्ते बैठे हुए थे। बाइक सवार को देखकर कुत्ते अचानक भौंकते हुए उसकी ओर दौड़ पड़े। कुत्तों के भय से रूपेश का बाइक पर से नियंत्रण छूट गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर आवारा कुत्तों का झुंड देखा जाता है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed