फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider head constable died in road accident, vehicle collided on Handia Kokhraj Highway

प्रयागराज : सड़क हादसे मॆं बाइक सवार हेडकांस्टेबल की मौत, हंडिया कोखराज हाईवे पर वाहन ने मारी टक्कर

Sun, 07 Aug 2022 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 01:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider head constable died in road accident, vehicle collided on Handia Kokhraj Highway
कांस्टेबल की मौत के बाद सोरांव थाने में जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह सोरांव थाना अंतर्गत  तुलसीपुर शिवगढ़ गांव के निकट हंडिया कोखराज हाईवे पर बाइक सवार हेड कांस्टेबल की अज्ञात वाहन की टक्कर  होने से  वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण व स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव ले गए जहां पर डॉक्टरों ने पुलिस हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात  वाहन व चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया ।

विज्ञापन



बहरिया थाना अंतर्गत  रामगढ़ कोठारी  गांव निवासी  बैजनाथ (45) अपने दो भाइयों में बड़े थे।  बैजनाथ  वर्तमान में  रायबरेली जनपद के ऊंचाहार कोतवाली थाना में बतौर पुलिस हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वे एक दिन की छुट्टी लेकर शनिवार को अपने घर रामगढ़ कोठारी आए हुए थे जिसके बाद रविवार सुबह किसी काम के लिए वह अपने बुलेट मोटरसाइकिल से नवाबगंज के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन



इस दौरान वे सोरांव थाना अंतर्गत  शिवगढ़ तुलसीपुर गांव के निकट हंडिया कोखराज हाईवे पर पहुंचे ही थे कि अचानक अज्ञात वाहन  ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हेड कांस्टेबल बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर टक्कर की आवाज सुन मौके पर ग्रामीण पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दिया। ग्रामीण और पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर बैजनाथ की मौत की सूचना सुन उनके परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक बैजनाथ के दो बेटे शुभम तथा सत्यम तथा एक बेटी आयुषी और पत्नी प्रमिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर मृतक के चाचा कृष्णानंद ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए  सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed