{"_id":"68336bbd94e1b7c12e0b91af","slug":"bike-rider-fell-into-a-pit-after-colliding-with-a-stray-animal-villagers-pulled-him-out-naini-news-c-407-1-sald1007-2877-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लावारिस पशु से टकराकर गड्ढे में गिरा बाइक सवार, ग्रामीणों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लावारिस पशु से टकराकर गड्ढे में गिरा बाइक सवार, ग्रामीणों ने निकाला
Mon, 26 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 26 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज। प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित अंधियारी गांव में लावारिस पशु से टकराकर बाइक सवार गड्ढे में गिर गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेरवा गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता शनिवार को कुंडा से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे अंधियारी गांव के सामने लावारिस पशुओं से उनकी बाइक टकरा गई। इससे संतोष बाइक समेत सड़क किनारे बने कीचड़ युक्त गड्ढे में गिर गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद युवक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संवाद
हाईवे पर डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, घायल
लालगोपालगंज। शनिवार देर रात बाइक सवार लखनऊ राजमार्ग पर बने डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी कौड़िहार भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के बाघराय थाना अंतर्गत पंडित का पूरा निवासी करण शर्मा (26) पुत्र अमरनाथ शर्मा बाइक से प्रयागराज से घर लौट रहा था। लालगोपालगंज पेट्रोल टंकी के समीप लखनऊ राजमार्ग पर अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और करण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसआई राजन पाल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार भिजवाया। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।