{"_id":"699376fc726e2d4bfe0634b0","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-mixer-machine-companion-injured-naini-news-c-417-1-sor1001-3569-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मिक्सर मशीन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मिक्सर मशीन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
इलाके के भावापुर गांव के निकट सोमवार दोपहर मिक्सर मशीन वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मिक्सर मशीन चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
थरवई थाना क्षेत्र के देवरिया गारापुर गांव का सचिन दुबे (26) पुत्र पारसनाथ दुबे सिकंदरा स्थित एक कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को बाइक पर सवार होकर साथी जितेंद्र पटेल निवासी गारापुर ताकिया के साथ शिवगढ़ की ओर जा रहा था। डीहा गांव में सीसी सड़क निर्माण में लगी मिक्सर मशीन भावापुर गांव के समीप गलत लेन में चल रही थी। इसी दौरान मिक्सर मशीन की टक्कर से सचिन व जितेंद्र पटेल घायल हो गए।
अस्पताल ले जाने के दौरान सचिन दुबे की मौत हो गई। जबकि साथी जितेंद्र पटेल का इलाज चल रहा है। सचिन के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। दो भाइयों में सचिन दुबे छोटा था। सोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया की मिक्सर मशीन को पुलिस ने कब्जे ले लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।