फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider couple killed in road accident, stuck in bus and dragged for 300 meters

प्रयागराज : सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, बस में फंसकर 300 मीटर तक घिसटते रहे

Sun, 26 Mar 2023 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 12:10 AM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत में परिवहन निगम अंडरटेकिंग अनियंत्रित बस ने रिश्तेदार को खाना देने अस्पताल जा रहे दंपती को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव बस में फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक घिसटते रहे।

विज्ञापन
Bike rider couple killed in road accident, stuck in bus and dragged for 300 meters
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत में परिवहन निगम अंडरटेकिंग अनियंत्रित बस ने रिश्तेदार को खाना देने अस्पताल जा रहे दंपती को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव बस में फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक घिसटते रहे। इस दौरान आरोपी चालक भागने के चक्कर में बस लेकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे कई सवारियों को चोटें आईं। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र के पकलोर गांव निवासी घनश्याम बिंद (35) अपनी पत्नी गंगा देवी (32) के साथ बाइक से बरौत में छोटेलाल बिंद अस्पताल जा रहे थे। यहां घनश्याम की बहन कलावती और रिश्तेदार संगीता का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। दोनों बरौत में पिलर नंबर आठ के पास अस्पताल की तरह मुड़ रह थे। इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही परिवहन निगम की अंडरटेकिंग बेकाबू बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों बस में फंस गए।
विज्ञापन


पति का शव करीब तीन सौ मीटर और पत्नी का करीब दो सौ मीटर तक घिसटता रहा। बाइक बस में काफी देर तक फंसी रही। इधर, भागने के चक्कर में चालक बस लेकर बरौत चौकी के पास डिवाइडर पर चढ़ गया। बस में सवारियां भरीं थी। इस दौरान कई सवारियों को चोटें आईं। हादसे के बाद बस चालक मौका पाक फरार हो गया। सूचना पर हंडिया कोतवाल धर्मेंद्र दुुबे और चौकी प्रभारी विनय शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। दंपती के चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed