फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike of youths returning from relatives' house collides with a tree, one dead

Prayagraj News: रिश्तेदारी से लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

Sun, 14 Dec 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 14 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bike of youths returning from relatives' house collides with a tree, one dead
फूलपुर के लतीफपुर गांव निवासी मृतक मानिकचंद्र की फाइल फोटो।
रिश्तेदारी से घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक शुक्रवार रात प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी मानिकचंद्र (40) पुत्र भारत लाल मुंबई में पेंटिंग का काम करते थे। करीब एक माह पहले ही वह घर लौटे थे। शुक्रवार शाम वह अपने मित्र अजय पुत्र लाल बहादुर के साथ रकबवां गांव में एक रिश्तेदारी में गए थे। रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सांवडीह गांव के पास पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी फूलपुर पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मानिकचंद्र ने दम तोड़ दिया। घायल अजय का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी रीता देवी, पुत्र विनोद और पुत्री रंजना का रो-रोकर बुरा हाल है।

फूलपुर के लतीफपुर गांव निवासी मृतक मानिकचंद्र की फाइल फोटो।

फूलपुर के लतीफपुर गांव निवासी मृतक मानिकचंद्र की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed