{"_id":"5d34bea98ebc3e6cd05ab74a","slug":"bike-collide-with-tree-teenager-dies-allahabad-news-ald2500845118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, किशोरी की मौत
- कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया गांव के समीप रविवार दोपहर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया गांव के समीप रविवार दोपहर मवेशी को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसपर सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
करारी कस्बा निवासी मंजीत (16) पुत्र सुखराम कक्षा 11 का छात्र था। रविवार दोपहर वह अपने किसी पड़ोसी के साथ सैनी गया था। लौटते वक्त कशिया गांव के समीप अचानक सामने कोई मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई। हादसे में मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों के आंसू नहीं थम रहे हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।