फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bihar Election: Minister Nandi said – this mandate of Bihar elections is the beginning of Uttar Pradesh

Bihar Election : मंत्री नंदी बोले- बिहार चुनाव का यह जनादेश उत्तर प्रदेश की हैट्रिक का आगाज है

Fri, 14 Nov 2025 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी मतों से ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Bihar Election: Minister Nandi said – this mandate of Bihar elections is the beginning of Uttar Pradesh
नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी मतों से ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। मंत्री नंदी ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।

विज्ञापन


यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन, डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों एवं बिहार के चहुंमुखी विकास पर जनता की मुहर है। बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताया है। यह जीत एनडीए की जनसेवा, गरीब कल्याण, विकसित भारत एवं कल्याणकारी नीतियों की जीत है। बिहार चुनाव का यह जनादेश उत्तर प्रदेश की हैट्रिक का आगाज है।
विज्ञापन


मंत्री नंदी ने चुनाव के दौरान औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के समर्थन में कई दिनों तक प्रवास के साथ ही मतदाताओं से जनसंपर्क, जनसंवाद कर जनसभाओं को संबोधित किया था। जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की थी। पूरे बिहार में कमल खिलने पर मंत्री नंदी ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के विजयी होने पर फोन से वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed