फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Big statement of Akhara Parishad: Entry of non-Muslims should be prohibited in Mahakumbh

अखाड़ा परिषद का बड़ा बयान : महाकुंभ में मुसलमानों का प्रवेश हो वर्जित, संतों का धर्म हो सकता है भ्रष्ट

Mon, 18 Nov 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 02:20 PM IST
सार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में मुसलमानों का प्रवेश वर्जित किया जाना चाहिए। उनको खाने-पीने के सामानों का दुकान लगाने की अनुमति न दी जाए। वह थूक या पेशाब मिलाकर साधु-संन्यासी, संत और तपस्वियों का धर्म भ्रष्ट कर सकते हैं। महाकुंभ में पूरे देश से बड़े-बड़े महात्मा और तपस्वी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Big statement of Akhara Parishad: Entry of non-Muslims should be prohibited in Mahakumbh
महंत रवींद्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा है कि महाकुंभ में मुसलमानों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। ऐसा न करने पर साधु और संतों का धर्म भ्रष्ट हो सकता है। थूक जिहाद के माध्यम से मुसलमान साधु-संन्यासियों का धर्म भ्रष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं और खाने-पीने की चीजों में मिलावट कर सकते हैं। अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद रवींद्र पुरी सोमवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि क्या कोई गैर मुसलमान या हिंदू मक्का जा सकता है या वहां पर दुकान लगा सकता है। यदि नहीं तो यहां भी मुसलमानों को प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। क्योंकि महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा समागम और महापर्व है। यहां पर माहौल बिगाड़ने के लिए गैर सनातन धर्म से ताल्लुक रखने वाले खास तौर पर मुस्लिम खाने पीने के सामानों में पेशाब या थूक मिला सकते हैं, जैसा कि कई प्रदेशों में हो चुका है।
विज्ञापन


इससे सनातन धर्मावलंबियों का धर्म भ्रष्ट हो सकता है। इसका पता चलने पर साधु-संत ऐसे लोगों को मार सकते हैं, जिसका पूरे देश-विदेश में  गलत संदेश जाएगा। इस तरह की स्थिति पैदा ही न हो इससे बेहतर है कि मुसमानों को महाकुंभ में भोजन, नाश्ता, जूस या अन्य खाने पीने के सामानों का दुकान लगाने की अनुमति न दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन









 

पूरे देश से आ रहे तपस्वी

महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि महाकुंभ में पूरे देश से संत, महात्मा और तपस्वी आ रहे हैं। प्रसाद, चाय, काफी, मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ में कोई ऐसा चीज मिलाई जा सकती है जिससे कि उनका धर्म भ्रष्ट हो जाए। इसका पता चलने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कई प्रदेशों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इससे सबक लेते हुए सतर्क रहने और बैन लगाने की जरूत है। कहा कि मुसलमान ठेकेदारी करें, दूसरे सामानों का दुकान लगाएं लेकिन खाने पीने के सामानों को बेचने की अनुमति उन्हें न दी जाए।

महाराष्ट्र में भाजपा को वोट देने की अपील

रवींद्र पुरी ने महाराष्ट्र में भाजपा को वोट देने की वकालत की। कहा की बाला साहब ठाकरे कट्टर हिंदूवादी नेता थे। उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने गैर भाजपा दलों से हाथ मिला लिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से अपने मत का सदुपयोग करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed