फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Big question: When will the work of Aquarius

बड़ा सवाल: कब पूरे होंगे कुंभ के काम

Tue, 13 Nov 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 13 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Big question: When will the work of Aquarius
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
इस साल की शुरूआत से निर्माण कार्यों के कारण परेशानी झेल रहे शहरियों की जुबान पर बड़ा सवाल है कि कुंभ के काम कब पूरे होंगे। 31 अक्तूबर बीता, 15 नवंबर आने में 72 घंटे शेष हैं, मेला के मुख्य मार्ग बदहाल पड़े हैं। डिवाइडर और सड़क निर्माण का काम ही अधूरा पड़ा है। कहीं फैली गिट्टियां वाहनों के टायरों को घायल कर रही हैं तो कहीं मलबा राह में बाधा बना है।
विज्ञापन


शहरियों को सबसे ज्यादा राहत मिली रामबाग और नवाब यूसुफ रोड की सड़क बनने से, लेकिन जानकार कहते हैं कि अभी तो यहां गड्ढे भरे गए हैं। दोहरी परत का असली काम तो बाकी है। जिन इलाकों की सड़कें बनाई जा रही हैं, वहां लेबलिंग की समस्या बनी है। दो बार में किया गया डामरीकरण साफ दिखता है। ऊंची नीची बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सवाल हर दिन उठ रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने शहर में हीवेट रोड पर आधी सड़क का डामरीकरण किया जा चुका है लेकिन बंद पड़े सिनेमा हाल से जानसेनगंज तक दुश्वारियां बनी हैं। निरंजन वाली गली भी अरसे से बंद है, यहां इंटरलाकिक का काम पिछड़ा है।दारागंज, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, अल्लापुर, लीडर रोड, नूरूल्ला रोड, स्टेशन रोड, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज समेत कई इलाके ऐसे हैं, जहां इस 15 नहीं अगली 15 दिसंबर तक काम पूरा होता नहीं दिखता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन का काम भी काफी पिछड़ा है। जहां बंच कंडक्टर या मोटी केबल डाली वहां पुराने खंभे सड़क-पटरी निर्माण में बाधा बने हैं। जहां सड़कें काली की गईं, वहां डिवाइडर का काम अधूरा है। विभिन्न चौराहों ने आकार तो लिया। रोटरी (गोल घेरा) भी बना दिया गया लेकिन चौराहे के चारों तरफ डिवाइडर और सड़क निर्माण का काम आधा अधूरा दिख रहा है। अफसरों का दावा है कि काम लगभग पूरा है लेकिन हकीकत यह है कि हर तरफ हड़बड़ी के कारण अव्यवस्था है। सांसदों ने गुणवत्ता पर सवाल तो उठाए ही हैं, लोगों का भी मानना है कि जल्दबाजी में लीपापोती ही की जाएगी।


शहर के जिन हिस्सों में सड़क-पुटपाथ बनाए जा रहे हैं, उनमें से अधिकांश इलाकों में सीवर, पेयजल के लिए पाइप और बिजली के केबल बिछाने का काम नहीं किया गया है। हड़बड़ी का आलम यह है कि डिवाइडर निर्माण के बाद स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने के लिए तोड़े जा रहे है। सर्वदलीय पार्षद संघर्ष समिति और नागरिक संघर्ष मोर्चा ने इस अव्यवस्था पर रोष जताया है। समिति के संयोजक शिव सेवक सिंह का कहना है कि इस तरह का काम करने से सड़कें दोबारा खोदना मजबूरी होगी। यह सरकारी धन का अपव्यय भी होगा। इस संबंध में सोमवार को हुई बैठक में पूर्व में कमिश्नर और डीएम को दिए गए पत्रों का हवाला दिया गया। निर्णय लिया गया कि एक बार फिर सड़क निर्माण से पहले पाइप और केबल काम पूरा कराने के प्रयास किए जाएं। बैठक में आनंद घिल्डियाल, अशोक सिंह, कमलेश सिंह आदि पार्षद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed